वस्तुनिष्ठ प्रश्न:-
- ‘भाषा’ शब्द संस्कृत के किस धातु से बना है—
(अ) भाष्य (ब) भाष् (स) भास (द) भास्य (ब) - निम्नलिखित में भाषा का अर्थ क्या है—
(अ) बोलना (ब) कहना
(स) उच्चारण करना (द) ये सभी (द) - “ध्वनियों द्वारा विचारों की अभिव्यक्ति भाषा है” यह परिभाषा किसने दी है—
(अ) स्वीट महोदय ने (ब) सुमित्रानंदन पंत ने
(स) डॉ. बाबूलाल सक्सेना ने (द) कामताप्रसाद गुरु (अ) - लिखित ध्वनि-संकेत को क्या कहते हैं—
(अ) भाषा (ब) अघोष
(स) लिपि (द) बोली (स) - हिंदी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है—
(अ) कुटिल लिपि (ब) गुप्त लिपि
(स) गुरुमुखी लिपि (द) देवनागरी लिपि (द) - देवनागरी लिपि कौन-सी लिपि से विकसित हुई—
(अ) फारसी लिपि से (ब) रोमन लिपि से
(स) प्राचीन नागरी लिपि से (द) खरोष्ठी लिपि (स) - लिपि की आवश्यकता क्यों पड़ी—
(अ) ज्ञान को स्थायी बनाने के लिए
(ब) विचारों को स्थायी बनाने के लिए
(स) भावों को स्थायी बनाने के लिए
(द) उपरोक्त सभी (द) - सर्वप्रथम लिपि में सुधार व संशोधन किसने किया—
(अ) काका कालेलकर (ब) महादेव गोविंद रानाडे
(स) श्रीनिवास (द) आचार्य नरेंद्र देव (ब) - आचार्य नरेंद्र देव द्वारा लिपि सुधार समिति का गठन कब हुआ—
(अ) 1947 (ब) 1949
(स) 1946 (द) 1950 (अ) - दो पदों की सीमा को जानते हुए उसमें उचित विराम देना क्या कहलाता है—
(अ) संगम (ब) अनुतान
(स) बलाघात (द) अयोगवाह (अ) - बोलते समय अक्षर या शब्द पर जो बल दिया जाता है, वह क्या कहलाता है—
(अ) अनुस्वार (ब) अनुतान
(स) बलाघात (द) अयोगवाह (स) - निम्न में अनुनासिक शब्द का चयन कीजिए—
(अ) हंस (ब) ढक्कन
(स) हँस (द) दुःख (स) - भाषा की सबसे छोटी मौखिक इकाई क्या है—
(अ) ध्वनि (ब) वर्ण
(स) शब्द (द) पद (अ) - जिन स्वरों का उच्चारण मुख व नाक दोनों से किया जाता है, उन्हें क्या कहते हैं—
(अ) अनुस्वार (ब) अनुतान
(स) अनुनासिक (द) अयोगवाह (स) - वाक्य किसे कहते हैं—
(अ) सार्थक और व्यवस्थित पद-समूह को
(ब) वर्णों के सार्थक समूह को
(स) ध्वनि के सार्थक समूह को
(द) उपरोक्त सभी (अ)