भाषा और समाज

वस्तुनिष्ठ प्रश्न:-

  1. ‘भाषा’ शब्द संस्कृत के किस धातु से बना है—
    (अ) भाष्य (ब) भाष् (स) भास (द) भास्य          (ब)
  2. निम्नलिखित में भाषा का अर्थ क्या है—
    (अ) बोलना     (ब) कहना
    (स) उच्चारण करना (द) ये सभी            (द)
  3. “ध्वनियों द्वारा विचारों की अभिव्यक्ति भाषा है” यह परिभाषा किसने दी है—
    (अ) स्वीट महोदय ने       (ब) सुमित्रानंदन पंत ने
    (स) डॉ. बाबूलाल सक्सेना ने  (द) कामताप्रसाद गुरु  (अ)
  4. लिखित ध्वनि-संकेत को क्या कहते हैं—
    (अ) भाषा   (ब) अघोष
    (स) लिपि   (द) बोली               (स)
  5. हिंदी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है—
    (अ) कुटिल लिपि     (ब) गुप्त लिपि
    (स) गुरुमुखी लिपि   (द) देवनागरी लिपि     (द)
  6. देवनागरी लिपि कौन-सी लिपि से विकसित हुई—
    (अ) फारसी लिपि से     (ब) रोमन लिपि से
    (स) प्राचीन नागरी लिपि से (द) खरोष्ठी लिपि   (स)
  7. लिपि की आवश्यकता क्यों पड़ी—
    (अ) ज्ञान को स्थायी बनाने के लिए
    (ब) विचारों को स्थायी बनाने के लिए
    (स) भावों को स्थायी बनाने के लिए
    (द) उपरोक्त सभी                (द)
  8. सर्वप्रथम लिपि में सुधार व संशोधन किसने किया—
    (अ) काका कालेलकर     (ब) महादेव गोविंद रानाडे
    (स) श्रीनिवास         (द) आचार्य नरेंद्र देव  (ब)
  9. आचार्य नरेंद्र देव द्वारा लिपि सुधार समिति का गठन कब हुआ—
    (अ) 1947  (ब) 1949
    (स) 1946  (द) 1950              (अ)
  10. दो पदों की सीमा को जानते हुए उसमें उचित विराम देना क्या कहलाता है—
    (अ) संगम   (ब) अनुतान
    (स) बलाघात (द) अयोगवाह           (अ)
  11. बोलते समय अक्षर या शब्द पर जो बल दिया जाता है, वह क्या कहलाता है—
    (अ) अनुस्वार  (ब) अनुतान
    (स) बलाघात  (द) अयोगवाह          (स)
  12. निम्न में अनुनासिक शब्द का चयन कीजिए—
    (अ) हंस   (ब) ढक्कन
    (स) हँस   (द) दुःख              (स)
  13. भाषा की सबसे छोटी मौखिक इकाई क्या है—
    (अ) ध्वनि  (ब) वर्ण
    (स) शब्द  (द) पद               (अ)
  14. जिन स्वरों का उच्चारण मुख व नाक दोनों से किया जाता है, उन्हें क्या कहते हैं—
    (अ) अनुस्वार  (ब) अनुतान
    (स) अनुनासिक (द) अयोगवाह         (स)
  15. वाक्य किसे कहते हैं—
    (अ) सार्थक और व्यवस्थित पद-समूह को
    (ब) वर्णों के सार्थक समूह को
    (स) ध्वनि के सार्थक समूह को
    (द) उपरोक्त सभी               (अ)
Scroll to Top