परिचय
हमारा देश बहुत विशाल है और यहां पर बहुत सी विविधता है दिखाई देती हैं यहां पर शिक्षा के द्वारा सामाजिक परिवर्तन किया जा सकता है। अतः यह जरूरी है कि देश के सभी नागरिकों को समावेशी तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए जब हमारे देश के संविधान का निर्माण किया गया तब संविधान निर्मात्री सभा ने यह तय किया कि देश का संविधान लागू होने के 10 सालों के अंदर नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार प्रदान किया जाएगा। लेकिन यह अधिनियम 1 अप्रैल 2010 को लागू किया गया, जो की 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान करता है। आइये इस ब्लॉग में निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर जानने की कोशिश करेंगे।
- शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकारों में शामिल करना।
- आरटीई के माध्यम से आधारभूत सुविधाओं में सुधार।
- शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और शिक्षकों को उचित प्रशिक्षण प्रदान करना।
- आरटीई के माध्यम से समावेशी शिक्षा प्रदान करना।
- आरटीई के माध्यम से भारतीय शिक्षा तंत्र में परिवर्तन।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009
शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 हमारे देश की संसद के द्वारा 4 अगस्त 2009 को पारित किया गया यह भारतीय संविधान का ऐतिहासिक कानून है। इसके माध्यम से भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों में एक नया अनुच्छेद 21 ए जोड़ा गया जिसके कारण अब 6 से 14 वर्ष की आयु वाले बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार प्राप्त हो गया है यह अधिनियम 1 अप्रैल 2010 को लागू किया गया।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
- संवैधानिक प्रावधान 1950- संविधान के अनुच्छेद 45 में मूल रूप से राज्य को 10 वर्षों के भीतर 14 वर्ष तक की सभी बच्चों के लिए निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा दिलाने के प्रावधान करने का निर्देश दिया गया।
- कोठारी शिक्षा आयोग 1966- कोठारी शिक्षा आयोग ने संपूर्ण देश में बड़ा स्कूल सिस्टम प्रणाली को लागू करने पर जोर दिया।
- 86 वें संविधान संशोधन – भारतीय संविधान में सन 2002 में एक नया अनुच्छेद 21 ए जोड़ा गया, अनुच्छेद 45 में संशोधन किया गया तथा मौलिक कर्तव्यों में एक नया कर्तव्य 11वां जोड़ा गया जिसके माध्यम से अब माता-पिता का यह कर्तव्य बन गया है कि वह अपने बच्चों को उचित शिक्षा दिलाएं।
- शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 -संसद द्वारा यह अधिनियम 1 अप्रैल 2010 को संपूर्ण देश में लागू किया गया
प्रमुख विशेषताएं
- निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार।
- निजी विद्यालयों में कमजोर वर्ग कि विद्यार्थियों के लिए 25% सीटें आरक्षित।
- विद्यालय के लिए न्यूनतम मानक का निर्धारण।
- बच्चों को समावेशी शिक्षा प्रदान करना विशेष कर दिव्यांग बच्चों के लिए।
आरटीई के माध्यम से लाखों गरीब बच्चों के लिए स्कूल के द्वार खुल गए हैं जो पहले आर्थिक या सामाजिक कारणों से शिक्षा से वंचित थे। आरटीई के माध्यम से गुणात्मक शिक्षा के लिए उपयुक्त वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है, इसके लिए विद्यालयों में न्यूनतम मानक तय किए गए जैसे पर्याप्त कक्षाएं स्वच्छ शौचालय, पीने का स्वच्छ पानी, पुस्तकालय और खेल सुविधाएं प्रदान की गई हैं जिसके कारण विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ रही है।
आरटीई का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह शिक्षा में समानता और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देती है निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 25% आरक्षण का प्रावधान किया गया है आरटीई एक्ट में शारीरिक दंड और मानसिक उत्पीड़न को प्रतिबंधित किया गया है
शिक्षा तंत्र में परिवर्तन
इस अधिनियम के माध्यम से भारतीय शिक्षा तंत्र में परिवर्तन हो रहा है इसके माध्यम से शिक्षा अधिकार आधारित हो गई तथा शिक्षा को समावेशी और गुणवत्ता केंद्रित बनाया गया है वर्तमान समय में शिक्षा केवल कुछ वर्गों तक ही सीमित नहीं रही बल्कि यह हर बच्चे का अधिकार बन चुकी है
चुनौतियां
- ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों की कमी।
- सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी।
- अभिभावकों में जागरूकता का अभाव।
समाधान
- आरटीई अधिनियम को सही तरीके से लागू किया जाए।
- ग्रामीण क्षेत्र के लिए उचित बजट का निर्धारण किया जाए।
- शिक्षकों को उचित प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।
- अभिभावकों को जागरूक किया जाए।
निष्कर्ष
अतः हम कह सकते हैं कि आरटीई के माध्यम से भारत के शिक्षा तंत्र में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है इसके द्वारा शिक्षा का अधिकार प्रदान किया गया है तथा गुणात्मक शिक्षा के लिए मानकों का निर्धारण किया गया है आते इस अधिनियम को यदि सही तरीके से लागू किया जाता है तो भारत के शिक्षा तंत्र में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देंगे।
महत्वपूर्ण प्रश्न:
- भारत में आरटीई अधिनियम कब लागू किया गया? (उत्तर: 1 अप्रैल 2010)
- आरटीई के माध्यम से कितनी आयु वर्ग के बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है? (उत्तर: 6 से 14 आयु वर्ग।)
- भारतीय संविधान में 86 वा संविधान संशोधन किस से संबंधित है? (उत्तर: शिक्षा के अधिकार से)
लेखक:
डॉ. मनोज कुमार शर्मा
सहायक आचार्य
Very insightful
Very nice information 💯🔥✨
Excellent
Very good
Very good
Very very good
I can see why people search for Serenitrove game. It has the lightweight browser-game feel that clicker fans usually enjoy.
This version of Fun Clicker But Sprunki Simon is worth a try. It is easy to start and has enough charm to keep the game interesting.
If you like online clicker games, fun clicker but sprunki simon is a good one to add to your list. The page is clean and quick to load.